Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: झिरौली पुलिस ने गांव में चलाया जनजागरूकता अभियान, महिलाओं को किया...

बागेश्वर: झिरौली पुलिस ने गांव में चलाया जनजागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्त व सतर्क

आप को बता दे

थाना झिरौली, बागेश्वर

बागेश्वर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी।

थानाध्यक्ष झिरौली द्वारा ग्राम उड़ेरखानी में जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवम् आमजनमानस कों बढ़ते आपराधों से बचाव को किया जागरूक।

आज दिनांक 01.05.2025 को पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष झिरौली मनवर सिंह द्वारा ग्राम उड़ेरखानी में महिलाओं एवम् आमजनमानस के साथ गोष्ठी आयोजित कर नए कानून, नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि के सम्बंध में जानकारी दी गई तथा ड्रग्स से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी । साथ ही बताया गया कि अपनी शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताएं पुलिस द्वारा हर सम्भव आपकी सहायता की जाएगी । महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपनी समस्या/शिकायत पुलिस को बताये जाने हेतु जागरुक किया गया । सभी जनमानस को अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया।
साथ ही वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया। डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई
अंत में सभी से उक्त जानकारी को अपने घर वालों को भी बताकर जागरुक करने की अपील की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments