आप को बता दे
देहरादून में सूर्या ड्रोन टेक 2025 प्रदर्शनी, सेंट्रल कमांड और SIDM के आयोजन में मुख्यमंत्री ने की ड्रोन तकनीक की समीक्षा
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून छावनी में आयोजित ‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के सहयोग से आयोजित किया गया, जहां ड्रोन तकनीक की लेटेस्ट इनोवेशन और एप्लिकेशन को प्रदर्शित किया गया।

सीएम धामी ने कार्यक्रम के दौरान ड्रोन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ड्रोन तकनीक की उपयोगिता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,
उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए ड्रोन तकनीक एक वरदान साबित हो रही है। ये तकनीक आपदा राहत कार्यों के साथ-साथ दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने में बेहद सहायक बन रही है

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि भारत अब केवल रक्षा क्षेत्र में ही आत्मनिर्भर नहीं हो रहा, बल्कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में भी वैश्विक स्तर पर लीड कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है और यह हर जगह क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।




