आप को बता दे
जनपद चम्पावत
थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दुबड में 81,08,948/-00 का घोटाला करने वाले निलंबित सचिव को किया गया गिरफ्तार
जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रांन्तर्गत बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दुबड चम्पावत पाटी में स्थित है, जिसमे पाटी ब्लाक क्षेत्र के किसानों के द्वारा समिति के माध्यम से रवि एवं खरीफ की फसलों के लिये ऋण लिया जाता था । उक्त समिति में जय राम नामक व्यक्ति वर्ष 2012 से मई 2024 तक सचिव के पद पर तैनात था। उस दौरान सचिव जयराम द्वारा किसानों के खातों में गडबडी की गई जिसकी शिकायत किसानों द्वारा की गई थी।
जिसके क्रम में सदस्य सचिव जिला प्रशासनिक कमेटी, प्रा0कृ.ऋण सह.समितियां केन्द्रियन सेवा जिला सहकारी समितियां उत्तराखण्ड चम्पावत द्वारा पाँच सदस्सीय जाँच समिति का गठन किया गया। जाँच समिति द्वारा अपनी जाँच पूर्ण करने के उपरान्त अपनी जाँच में तत्कालीन निलंबित सचिव जयराम उपरोक्त के द्वारा समिति व काश्तकारों का कुल 81 ,08,948/-(इक्यासी लाख आठ हजार नौ सो अडतालिस रुपये ) का गबन करना तथा समिति के दस्तावेजों में कूट रचना करने का दोषी पाया गया।
उक्त के आधार पर जाँच समिति के सदस्य श्री अनिल जोशी सहायक विकास अधिकारी विकासखण्ड पाटी की तहरीर व जाँच रिपोर्ट के आधार पर थाना पाटी में मुकदमा अपराध संख्या 10/2025 धारा-316,318,336,338 BNS बनाम निलम्बित सचिव जयराम पंजीकृत किया गया ।
उक्त मामला स्थानीय किसानों व ग्रामीणों की भावनाओं से जुडा होने तथा गम्भीर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष पाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.04.2025 को उपरोक्त अभियोग के वांछित आरोपी निलम्बित सचिव जय राम को पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गबन की गयी धनराशि-
कुल- 81,08,948/—(इक्यासी लाख आठ हजार नौ सो अडतालिस) रुपये।
नाम पता आरोपी- जय राम पुत्र नारायण राम, निवासी ग्राम दुबडकमलेख, थाना पाटी, जिला चम्पावत, उम्र-42 वर्ष।
गिरफ्तारी टीम-
(1)ओम प्रकाश थानाध्यक्ष थाना पाटी।
(2) का0 25 ना0पु0 कमल नाथ थाना पाटी।
(3)का0 दीपक सिंह थाना पाटी ।



