Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: थानाध्यक्ष काण्डा का जनजागरूकता अभियान, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दी...

बागेश्वर: थानाध्यक्ष काण्डा का जनजागरूकता अभियान, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दी जागरुकता की टक्कर!

आप को बता दे

बागेश्वर पुलिस

थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा थाना क्षेत्र में चलाया जागरुकता अभियान, आमजनमानस को आवश्यक जानकारी देकर किया जागरुक

चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक,बागेश्वर  अजय साह के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष काण्डा कैलाश सिंह बिष्ट द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा कमेड़ी देवी, कांडा पड़ाव में आम जनमानस को नए कानून, नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले नुकसान, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल अपराध, बाल विवाह, महिला अपराध व सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने व सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई ।

साथ ही बताया गया कि अपनी शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताएं पुलिस द्वारा हर सम्भव आपकी सहायता की जाएगी । साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने एवं किसी अंजान व्यक्ति को फोन कॉल पर अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देने और किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया। डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई । उक्त जानकारी को अपने परिजनों को भी बताकर जागरुक करने की अपील की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments