आप को बता दे
फायर टीम का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी
सड़क किनारे नाले में गिरी गाय को फायर रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।
आज दिनांक 27.04.2025 को 8:18 पर फायर स्टेशन बागेश्वर के नियंत्रण कक्ष में

दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि HDFC Bank के सामने रोड़ से नीचे नाले में गाय गिर गई है जो झाड़ियों में फंस गई है।
सूचना के आधार पर तत्काल फायर स्टेशन बागेश्वर से 02 फायर यूनिटे तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान हुई, मौके पर देखा गाय HDFC Bank के सामने गहरे नाले में गिर गई थी, (रोड़ के किनारे कोई अवरोध (पैराफिट) नहीं होने से) नाले के ऊपर अत्यधिक झाड़ी थी जिस कारण गाय बाहर नही निकल पा रही थी, फायर यूनिट द्वारा अथक परिश्रम से झाड़ियों को काट कर रास्ता बनाया गया, तदोपरांत गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया।




