आप को बता दे
जनपद चंपावत में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी
थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत मोटरसाइकिल अपाचे बिना नंबर पर 16.66 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में दिनांक 24.4.2025 को जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में सैलानी गो ठ के पास कच्ची नहर बंदे पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-44/2025 धारा 08/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता
01- मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद जान निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल हाल निवासी मस्जिद के नीचे वार्ड नंबर 2 शारदा घाट रोड टनकपुर थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 55 वर्ष
बरामदगी का विवरण
01- अभियुक्त मोहम्मद यूसुफ के कब्जे से 16.66 ग्राम अवैध स्मैक व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपाचे बिना नंबर
*पुलिस टीम-
01- व0 उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर थाना टनकपुर
02.- हे0कानि0 कमल कुमार (थाना टनकपुर)
03. हेड कांस्टेबल विनोद कुमार. 4. हेड कांस्टेबल 63 जगबीर सिंह 5. हेड कांस्टेबल 84 परमजीत सिंह. 6. हेड कांस्टेबल 90 सोहनगिरी
07- कानि0 05 नासिर



