Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी: जिलाधिकारी ने एस.डी.जी. लक्ष्यों में सुधार के दिए निर्देश, तीन संस्थाएं...

टिहरी: जिलाधिकारी ने एस.डी.जी. लक्ष्यों में सुधार के दिए निर्देश, तीन संस्थाएं सम्मानित

आप को बता दे

टिहरी में सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सभागार नई टिहरी में गुरुवार को जनपद स्तरीय सतत् विकास लक्ष्य (एस.डी.जी.) की प्राप्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की तीन संस्थाओं – भारतीय ग्रामोत्थान संस्था, हिम विकास स्वायत्त संस्था और टी.एच.डी.सी. लि. टिहरी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें एस.डी.जी. गोलकीपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों से अपने लक्ष्यों को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्मिकों और अन्य संसाधनों की कमी के बारे में अवगत कराने तथा पोर्टल पर सही जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद टिहरी की रैंकिंग में सुधार हो सके। बैठक में सतत् विकास लक्ष्यों के अंतर्गत बीस सबसे अच्छे और सबसे खराब संकेतकों पर विस्तृत चर्चा की गई और खराब संकेतकों में सुधार लाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने एस.डी.जी. के सभी नोडल और सह नोडल अधिकारियों को संकेतकों की प्रगति रिपोर्ट दो दिनों के भीतर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा, ताकि रिपोर्ट की कमियों को दूर किया जा सके।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा ने एस.डी.जी. के 17 लक्ष्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर सतत् विकास लक्ष्यों के संकेतकों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जनपद पिछड़ रहा है, उन्हें अग्रणी बनाने के लिए योजनाओं का अधिक प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

इस अवसर पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ टिहरी वन प्रभाग पुनीत तोमर, संस्थापक प्रज्ञा फाउंडेशन प्रज्ञा दीक्षित, अध्यक्ष भारतीय ग्रामोत्थान संस्था अनिल चंदोला, अध्यक्ष हिम विकास स्वायत्त संस्था अनिल रमोला, डीडीओ मो. असलम, डीपीओ संजय गौरव, डीएसओ मनोज डोभाल सहित अन्य अधिकारी और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments