आप को बता दे
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं, बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर
बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार, जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल शाह के नेतृत्व में 23 अप्रैल, 2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 54 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बैजनाथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP16ES 1528 मोटरसाइकिल को रोका। जांच करने पर चालक पंकज सिंह पुत्र भगवत सिंह, निवासी बंतोली, तहसील-गरुड़, जनपद बागेश्वर शराब के नशे में पाया गया। वहीं, थाना कोतवाली पुलिस ने राहुल कुमार पुत्र सतीश कुमार, निवासी ज्वाला देवी वार्ड के पास गोमती पुल के पास को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को धारा 185 एम0वी0एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।




