आप को बता दे
रेलवे स्टेशन काठगोदाम व लालकुआं पर चलाया गया अभियान
संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चलानी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जीआरपी, उत्तराखंड के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में महिलाओं एवम बच्चों की सुरक्षा, चैन स्नेचिंग, चोरी, लूट, के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान व साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के अनुपालन में थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा रेलवे स्टेशन काठगोदाम व लालकुआं पर रेल यात्रियों को महिलाओ व बच्चों की सुरक्षा व सम्बन्धित अपराधों एवम उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई तथा सत्यापन अभियान के अंतर्गत वेंडरों के जरूरी दस्तावेज थाने पर जमा कराए।

साथ ही—
🔷सोशल मीडिया (फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि) से संबंधित साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि नम्बरों एवम उत्तराखंड पुलिस एप्लीकेशन के अंतर्गत गौरा शक्ति माड्यूल के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करने व महिलाओं को अपनी समस्या गौरा शक्ति माड्यूल के अंतर्गत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया।
🔷इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सहायता या रेलवे स्टेशन क्षेत्रांतर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
🔷यात्रीगण को ट्रेन से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पंपलेट यात्रियों में वितरित किए गए एवं ट्रेन में चस्पा किए गए।
🔷साथ ही उक्त संबंध में यात्रियों के सुझाव प्राप्त कर समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।




