आप को बता दे
जनपद पुलिस का जन जागरुकता अभियान लगातार जारी
चौकी प्रभारी रीमा द्वारा लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सनेती रीमा में लगाई जागरूकता की पाठशाला, आवश्यक जानकारी पाकर स्कूली बच्चे व स्कूल स्टॉफ हुआ लाभान्वित

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के आदेशानुसार, जनपद स्तर पर चलाये जा रहे जनजागरुकता कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक 22-04-25 को चौकी प्रभारी रीमा उ0नि0 संजय सिंह बृजवाल द्वारा लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सनेती रीमा में छात्र-छात्राओं व स्कूूल स्टाफ को आवश्यक जानकारी देकर जागरुक किया गया।
✅ वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत व उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों/नशा उन्मूलन के बारे में जागरूक किया गया एवं किसी भी प्रकार का नशा न करने की अपील की गयी।
✅ महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधो (यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम आदि) गुड टच बैड टच के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों, नए कानून के बारें में जागरूक किया गया।

✅वर्तमान में चल रहें अभियान ” आपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दें के तहत शिक्षा का महत्व बताते हुए शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया।
✅ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।
✅ इसी क्रम में यातायात नियमों के बारे मे जानकारी देते हुए नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने एवं सदैव यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी। ✅ इसके अतिरिक्त साईबर/ऑनलाइन धोखाधड़ी सम्बन्धी अपराधों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों, साईबर हेल्पलाईन न0- 1930 के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करने व किसी के झांसे में न आने हेतु बताया गया व कस्टमर केयर फ्रॉड/गुगल फ्रॉड, एनीडेक्स, क्यूआर स्कैन फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, OLX फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट फ्रॉड, KYC अपडेट, UPI(डिजीटल पेमेंट), ऑन लाइन लोनिंग फ्रॉड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
✅ पुलिस सहायता न0- 112 की जानकारी देकर इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया।
उपस्थित सभी से उक्त जानकारी को अपने परिजनों, आस-पास के लोगों व दोस्तों को भी बताने के सम्बन्ध में बताया गया।



