Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग में गुमशुदा 17 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला,...

रुद्रप्रयाग में गुमशुदा 17 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला, परिजनों को सौंपा – ऑपरेशन खोज!

आप को बता दे

गुमशुदा चल रहे बालक को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

आज प्रातःकाल जनपद रुद्रप्रयाग की कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक बालक जो कि अपने घर से बिना बताये कहीं चला गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में जनपद रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा उक्त बालक के फोटोग्राफ व हुलिये के विवरण के आधार पर आवश्यक सुरागरसी पतारसी करते हुए बालक को घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत सकुशल बरामद करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
उक्त बालक के दिनांक 15.04.2025 को उनके निवास स्थल डेराबस्सी पंजाब से कहीं चले जाने पर बालक के पिता द्वारा सम्बन्धित स्थानीय थाने में भी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है।
बालक का विवरण
अनुपम पुत्र श्री युद्धवीर सिंह रावत (उम्र 17 वर्ष) वर्तमान निवासी डेराबस्सी, चंडीगढ़, पंजाब (मूल निवासी ग्राम भणज, जिला रुद्रप्रयाग)

उक्त बालक को जनपद पुलिस के स्तर से उनके चाचा धनराज सिंह रावत निवासी ग्राम भणज, जिला रुद्रप्रयाग के सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनका बालक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, बालक के सकुशल मिलने पर उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments