आप को बता दे
जनपद बागेश्वर
कौसानी पुलिस द्वारा रा0इ0का0 कौलाग व रा0 पॉलिटैक्निक स्टॉफ से शिष्टाचार भेंट कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु सजग एवं जागरूक रहने के सम्बंध में वार्ता कर दी गयी आवश्यक जानकारी।

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत दिनांकः19.04.2025 को श्री दिनेश पन्त, थानाध्यक्ष कौसानी के नेतृत्व में अ0उ0नि0 प्रताप सिंह मेहरा, अ0उ0नि0 गीता भाकुनी, हे0का0 ललित सती व का0 देवेन्द्र सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में रा0इ0का0 कौलाग व रा0 पॉलिटैक्निक खडेरिया में जाकर प्रधानाचार्य एवं शिक्षक स्टाफ से शिष्टाचार मुलाकात कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु सजग एवं जागरूक रहने के सम्बंध में गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें बच्चों की सुरक्षा हेतु आवश्यक विषयों पर वार्ता की गयी एवं नए आपराधिक कानून, नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, महिला अपराध व सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि के सम्बंध में जानकारी दी गयी साथ ही महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना नि:संकोच पुलिस को बताने और पुलिस द्वारा हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया गया।
उपरोक्त के अतिरिक्त वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इन्वेस्टमेण्ट ,लाटरी , ड्रीम इलेवन, केवीसी के नाम पर किसी लालच में ना आने, इनके नाम से भेजे गये क्यूआर कोड, लिंक को स्केन/क्लिक न करने के साथ ही अंजान फोन कॉल पर अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी व अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा किसी प्रकार की घटना होने पर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर कॉल करने हेतु बताया गया साथ ही डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नम्बर- 1090 आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।



