Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़: छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचने के गुर सिखाने मुनस्यारी में...

पिथौरागढ़: छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचने के गुर सिखाने मुनस्यारी में चला जागरूकता अभियान!

आप को बता दे

थाना मुनस्यारी पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में यात्रा सीजन के दौरान होने वाले स्कैम, साइबर अपराध एवं डिजिटल धोखाधड़ी से आमजन को सतर्क करने हेतु जनपद में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में—
🔹 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू देवी तथा थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मदकोट, राजकीय इंटर कॉलेज नमजला एवं राजकीय इंटर कॉलेज मुनस्यारी में छात्र-छात्राओं व स्टाफ के साथ संवाद स्थापित कर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई:
✅ फर्जी होटल / धार्मिक यात्रा बुकिंग वेबसाइट
✅ हेलीकॉप्टर बुकिंग स्कैम
✅ एनीडेस्क एवं “डिजिटल अरेस्ट” जैसे साइबर फ्रॉड
✅ ओटीपी एवं डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी
✅ ऑनलाइन सुरक्षित रहने के प्रभावी उपाय

साथ ही छात्रों को निम्न सामाजिक व कानूनी विषयों पर भी जागरूक किया गया:
✔ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं गुड समेरिटन की भूमिका
✔ नशे के दुष्परिणाम
✔ महिला एवं बाल अपराध से सुरक्षा
✔ साइबर अपराध से सतर्कता
✔ मानव तस्करी के प्रति जागरूकता
✔ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की भूमिका

कार्यक्रम में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1930, 1905, 1090, 1098 आदि की जानकारी भी दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को कानूनी, सामाजिक एवं तकनीकी जोखिमों के प्रति सजग करना एवं उनके मध्य सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments