आप को बता दे
थानाध्यक्ष झिरौली द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत एकल बुजुर्ग व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम ली गई, साथ ही प्रा0वि0 खौलसीर मेंं चलाया जागरुकता अभियान

दिनांक 15.04.2025 को पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, महोदय के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष झिरौली श्री मनवर सिंह द्वारा ग्राम खौलसीर में वरिष्ठ नागरिकों एवम् एकल महिला व पुरुषों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी कुशलता के बारे में जानकारी ली गई एवं कोई समस्या होने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया एवं आवश्यक कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया गया l
✅ इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खौलसीर में वन स्टॉप सेंटर, बागेश्वर के साथ संयुक्त रूप से गोष्ठी आयोजित कर स्कूली बच्चों व स्टॉफ व गार्जनों को नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल अपराध,गुड टच, बैड टच, महिला अपराध व सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि के सम्बंध में जानकारी दी गई l
✅ साथ ही उपस्थित सभी को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया। डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।



