आप को बता दे
जनपद चंपावत
जनपद चंपावत में शुरू किया गया अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के क्रम में टनकपुर व लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत लोगों को किया गया अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक

14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज पर आग लग गई थी जिसमें बड़ी मात्रा में रूई, विस्फोटक और युद्ध सामग्री थी इस आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के 66 सदस्यों ने अपनी जान की आहुति दी गई । तब से प्रत्येक वर्ष उक्त जवानों की याद में तथा लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किये जाने हेतु प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।
उक्त के क्रम में जनपद चंपावत में अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में अग्निशमन केंद्र लोहाघाट तथा टनकपुर में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर टनकपुर/लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत अग्निशमन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया जिसका श्री शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
रैली के माध्यम से अग्निशमन टीम द्वारा कस्बा टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मुख्य स्थानों, भीड़ भाड़ वाले जगहों, बस/रेलवे स्टेशन में लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया तथा पोस्टर /पंपलेट भी विकसित किए गए।



