Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: समण मंदिर पुल पर टाटा 407 से...

बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: समण मंदिर पुल पर टाटा 407 से 912 पव्वों की तस्करी करते मोहन सिंह धराया, 19 पेटियों समेत गिरफ्तार!

आप को बता दे

 कोतवाली बागेश्वर

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल निर्देशन में कोतवाली पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार

कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की 19 पेटी (कुल 912 पव्वे) परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार

जनपद बागेश्वर को नशा मुक्त व भय मुक्त बनाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर  चंद्रशेखर घोडके, द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों, अभ्यस्त अपराधियो के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है l क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा दौराने वाहन चैकिंग दिनांक 12.04.25 को समण मंदिर पुल के पास एक वाहन टाटा 407 संख्या UK02CA0770 रंग सफेद में अवैध शराब अंग्रेजी 8 PM बरमुड़ा xxx रम की 19 पेटी कुल 912 पव्वे का परिवहन करते एक अभियुक्त मोहन सिंह पुत्र गोविन्द सिंह नि0 देवी मंदिर मल्ला बिलौना बागेश्वर उम्र 48 वर्ष गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर अभियोग मु0 FIR NO 26/25 U/S 60/72 Ex Act पंजीकृत है ।

नशे के विरुद्ध पुलिस का सघन चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा l

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 बलबन्त सिंह कोतवाली बागेश्वर।
2.अ0उ0नि0 सुमित कुमार पुलिस लाईन ।
3.अ0उ0नि0 प्रदीप गर्ब्याल कोतवाली बागेश्वर
4.हे0कानि0 सुरेश आर्या , कोतवाली बागेश्वर।
5.हे0का0 जितेन्द्र कुमार ,कोतवाली बागेश्वर
6.हो0गार्ड प्रतिमा कठायत कोतवाली बागेश्वर।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments