Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ पुलिस की मिसाल: 3 साल से स्कूल से दूर किशोरी का...

पिथौरागढ़ पुलिस की मिसाल: 3 साल से स्कूल से दूर किशोरी का ‘ऑपरेशन मुक्ति’ के तहत हुआ पुनः दाखिला, घनश्याम ओली सोसायटी और SP रेखा यादव की सराहनीय पहल

आप को बता दे

पिथौरागढ़ पुलिस की पहल पर स्कूल ड्रॉपआउट किशोरी का स्कूल में हुआ पुनः दाखिला

घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी का सराहनीय सहयोग

पिथौरागढ़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम को चिन्हीकरण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि थल निवासी एक 14 वर्षीय बालिका, जो कि आर्थिक तंगी के कारण पिछले तीन-चार वर्षों से स्कूल नहीं जा रही थी, वर्तमान में अपने नाना के साथ रह रही है। उसके माता-पिता उसके साथ नही रहते है ।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में AHTU टीम – हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल निर्मल किशोर और कांस्टेबल रणबीर कम्बोज द्वारा ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत उक्त बालिका का आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मण्डप, पिथौरागढ़ में दाखिला कराया गया।
बालिका के रहने और खाने की व्यवस्था घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से अजय ओली की देखरेख में की जा रही है। इस संबंध में माननीय न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल कर विधिक अनुमति प्राप्त की गई है।
इस पुनीत कार्य में चाइल्ड हेल्पलाइन से पूरन जोशी व बबीता का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर उक्त बालिका की सुख-सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली जाती रहेगी, ताकि वह पुनः स्कूल छोड़ने की स्थिति में न पहुंचे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments