Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसैनिकों को साइबर ढाल: दून पुलिस ने कैंट में दी डिजिटल सुरक्षा...

सैनिकों को साइबर ढाल: दून पुलिस ने कैंट में दी डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग

आप को बता दे

साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला

दून सैनिक इंस्टिट्यूट, सब एरिया कैंट क्षेत्र में मिलिट्री जवानों के बीच जाकर पुलिस ने साइबर सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी

बढ़ते साइबर अपराधों से जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा के उपायों से कराया जवानों को अवगत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा आमजन को साईबर अपराधो से बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 09- 04-2025 को साइबर क्राईम सैल देहरादून की टीम द्वारा कैंट क्षेत्र में दून सैनिक इंस्टिट्यूट के मिलिट्री के जवानों को साईबर अपराधों से बचने के संबंध में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी साइबर सेल द्वारा जवानों को साईबर अपराधों के बारे में जागरूकता, ऑनलाइन सुरक्षा, साईबर बुलिंग, साईबर स्टॉकिंग, कॉरियर स्कैम, डिजिटल एरेस्ट, ऑनलाईन ट्रैडिगं एवं अन्य तकनीको से किये जाने वाले साईबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा साइबर अपराधों के रोकथाम के सम्बन्ध में निम्न उपाय बताये गये

ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें

सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें

अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें

अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें

ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें

पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें

साईबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें

किसी भी प्रकार का साईबर क्राईम होने पर तत्काल उसकी रिपोर्ट हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर करे।

इस दौरान उपस्थित मिलिट्री के जवानों को cybercrime.gov.in एवं NCRP पोर्टल से सम्बन्धित सुरक्षा टिप्स की जानकारी देते हुए उक्त जानकारी को अपने परिजनों एवं जानकारों को भी साझा करने हेतु अवगत कराया गया।

साइबर क्राईम सेल टीम
1- निरीo गिरीश चंद्र शर्मा, प्रभारी साइबर सेल
2- हेo काo भारत
2- काo सूरज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments