Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: जीआरपी का सुरक्षा अभियान तेज, ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी जारी, यात्रियों...

उत्तराखंड: जीआरपी का सुरक्षा अभियान तेज, ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी जारी, यात्रियों को लाउड हेलर से किया जा रहा जागरूक

आप को बता दे

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी अलर्ट, ट्रेनों में निरंतर एस्कॉर्ट ड्यूटी जारी

रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा एक अहम विषय है, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर। बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चोरी, छेड़छाड़ और असामाजिक तत्वों की बढ़ती सक्रियता के कारण रेलवे सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (जीआरपी) की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड में जीआरपी की महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा निरंतर सशस्त्र ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी की जा रही है। इसके तहत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।

सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस एप और गौरा शक्ति मॉड्यूल का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे महिलाएं एवं अन्य यात्री जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना और रेलवे में होने वाली आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments