Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडगुप्तकाशी पुलिस उपाधीक्षक का सख्त निरीक्षण! सोनप्रयाग कोतवाली में सुरक्षा, शस्त्र और...

गुप्तकाशी पुलिस उपाधीक्षक का सख्त निरीक्षण! सोनप्रयाग कोतवाली में सुरक्षा, शस्त्र और सफाई पर बड़े निर्देश

आप को बता दे

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने किया कोतवाली सोनप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

आज दिनांक 27 मार्च 2025 को पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने कोतवाली सोनप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
● सर्वप्रथम कोतवाली में व्यवस्थित सलामी गार्द का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात कोतवाली परिसर, कोतवाली कार्यालय, भोजनालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
● इस अवसर पर उनके द्वारा थाने के मालखाना व थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति एवं मालखाने का निरीक्षण किया गया मालखाने में रखे लम्बित मालों, थाने पर खड़े वाहनों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

● थाने को आवंटित शस्त्रों का भौतिक निरीक्षण कर उपस्थित कार्मिकों से शस्त्रों की हैंण्डलिंग करायी गयी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग को निर्देशित किया गया कि साप्ताहिक रूप से कार्मिकों को शस्त्रों की हैंण्डलिंग का अभ्यास कराया जाए।
● थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर अभिलेखों को अध्यावधिक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
● थाने को आवंटित आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर इनकी हैंण्डलिंग की जानकारी ली गई निर्देशित किया गया कि थाने में नियुक्त कार्मिकों को एसडीआरएफ के सहयोग से आपदा का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कराया जाए।
● सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण कर ऑनलाइन संचालित हो रहे पोर्टलों, ऑनलाइन शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने तथा जीडी को शत प्रतिशत रखे जाने के निर्देश दिए गए।
● थाने पर बने महिला हेल्पलाइन डेस्क पर आने वाले फरियादियों की यथाशीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

● कोतवाली सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के मध्य पड़ने वाले पुलिस बैरियरों को पुलिस लाईन रंगाई-पुताई हेतु भिजवाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
● कोतवाली सोनप्रयाग में नियुक्त सभी कार्मिकों का सम्मेलन लेकर समस्याएं जानी गयी तथा दिये गये दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं मेहनत से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली सोनप्रयाग ठाकुर सिंह रावत सहित कोतवाली सोनप्रयाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments