आप को बता दे
पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली बागेश्वर में नवनिर्मित भोजनालय का विधि-विधान से पूजा-पाठ कर किया उद्घघाटन

थाना कोतवाली बागेश्वर परिसर में बने पुलिस भोजनालय के पुराने व टूट-फूट होने के कारण भवन को सुधारीकरण की आवश्यकता होने पर पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके, के निर्देशन में भोजनालय का जीर्णोदार/नवनिर्माण किया गया। उक्त जीर्णोदार व नवनिर्माण कार्य के पूर्ण होने पर आज दिनांक 25-03-25 को पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्ण विध-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, द्वारा भोजनालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता को स्वयं चैक किया गया। भोजनालय में अतिरिक्त साफ-सफाई रखने एवं प्रतिदिन पुलिस जवानों हेतु गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने व पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखते हुए समय से जवानों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
कोतवाली भोजनालय में भोजन करने वाले पुलिस कार्मिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक, का आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर अजय लाल साह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैलाश सिंह नेगी एवं पुलिस के अन्य अधिकार/कर्म0गण मौजूद रहे।




