Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जिलाधिकारी मयूर...

टिहरी गढ़वाल: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैच वर्क/डामरीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर।

आप को बता दे

जनपद क्षेत्रांतर्गत विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैच वर्क /डामरीकरण का कार्य प्रगति पर 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद क्षेत्रांतर्गत विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैच वर्क/डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विभिन्न विभागीय लंबित कार्यों को लक्ष्य बनाकर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विभागों में प्राप्त लंबित शिकायतों का निस्तारण कर शून्य करने को कहा गया है।

उक्त के क्रम में अधिशासी अभियंता लोनिवि बोराडी योगेश कुमार ने बताया कि चारधाम के मध्यनजर जनपद में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न डिविजनों द्वारा सड़कों पर पैच वर्क का कार्य किया जा रहा है।

कल तक जाखणीधार-घनसाली मोटर मार्ग 04 किमी, सुलियाधार-वालकाखाल मोटर मार्ग 02 किमी, नटराज-भद्रकाली मोटर मार्ग 03 किमी, अगलाड-थत्यूड़-अलमस मोटर मार्ग 05 किमी, कुल 14 किमी का पैच वर्क कार्य कर लिया गया है। इसके साथ ही लंबगांव- मोटना-रजाखेत-घनसाली मोटर मार्ग (एसएच-69) में 06 किमी नवीनीकरण का कार्य कर लिया गया है तथा 06 किमी का कार्य 31 मार्च, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के सभी डिविजनों के अंतर्गत सड़कों का पैच वर्क का कार्य 30 अप्रैल तक कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments