Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी पुलिस ने बौराड़ी में चलाए जा रहे विकास मेले में जनजागरूकता...

टिहरी पुलिस ने बौराड़ी में चलाए जा रहे विकास मेले में जनजागरूकता अभियान चलाया, एसएसपी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया गया

आप को बता दे

टिहरी पुलिस ने बौराड़ी( नई टिहरी) में चलाए जा रहे विकास मेले के दौरान चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम।

 आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जनजागरूकता अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में……
आज दिनांक 23/12/2025 को थाना टिहरी पुलिस ने सरकार द्वारा 03 वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में चलाए जा रहे कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं गौरा शक्ति एप्प के संबन्ध में जागरूक किया”।

🔷आयोजित कार्यक्रम के दौरान वहाँ मौजूद लोगों, छात्र-छात्राओं ‘*साइबर अपराध, बाल अपराध, गुड टच व बेड टच, महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वहां पर मौजूद छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया।

🔷लोगों को अनावश्यक गलत आचरण व गलत नशा से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने हेतु बताया गया।

🔷 साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने की जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप्प का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी गयी ।साथ ही आगामी निकाय चुनाव में भयमुक्त व प्रलोभन रहित मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित किया।

🔷पुलिस द्वारा बताया गया कि इन बताई गई बातों को अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ भी साझा करें और उन्हें जागरुक करने हेतु बताया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments