Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर में पुलिस और SDRF ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे...

बागेश्वर में पुलिस और SDRF ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर नुमाइश मैदान में जागरूकता शिविर लगाकर नागरिकों को सुरक्षा और आपदा राहत की जानकारी दी।”

आप को बता दे

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस व SDRF ने नुमाइस मैदान में जागरूकता स्टॉल लगाकर लोगों को किया जागरुक

 पुलिस अधीक्षक,  बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियान के तहत आज दिनांक 23.03.2025 को प्रभारी, DCRB निरीक्षक त्रिलोक राम बगरेठा, प्रभारी SOG निरीक्षक सलाउद्दीन खान, प्रभारी एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सैल, SI मीना रावत, प्रभारी साइबर सैल SI निर्मला पटवाल, आरक्षी गिरीश बजेली (साइबर सैल) एवं महिला हैल्प लाइन बागेश्वर द्वारा संयुक्त रुप से राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता स्टॉल लगाकर लोगों को निम्न जानकारी देकर जागरूक किया गयाl

✅जागरुकता स्टॉल लगाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों, साईबर अपराधों की जानकारी एवं इनसे बचाव, महिला सुरक्षा,गौरा शक्ति, हेल्पलाईन नंबरों के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरुक किया गया।
✅उक्त जागरूकता शिविर के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी अनजान व्यत्ति द्वारा दिये गये प्रलोभन, लालच में न आयें सतर्क रहें सुरक्षित रहें। महिला अपराधों की रोकथाम, यातायात जागरूकता आदि सम्बंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए
✅ शिविर में उपस्थित लोगों को नए क़ानून से सम्बन्धित जानकारी देते हुए यातायात, बाल विवाह, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति,मानव तस्करी आदि की जानकारी दी गई l

SDRF

इसी क्रम में SDRF टीम द्वारा भी जागरूकता स्टॉल लगाकर उपस्थित लोगों को आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य की जानकारी देकर आपदा के दौरान राहत व बचाव हेतु उपयोग किये जाने वाले उपकरणों के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी गईं l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments