आप को बता दे
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा किया कोतवाली उत्तरकाशी का वार्षिक निरीक्षण
पोर्टल के माध्यम से प्राप्त एवं अन्य जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के दिये निर्देश

आज दिनांक 22.03.2025 को सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उनके द्वारा सलामी गार्द का मान प्रणाम लेते हुये गार्द का निरीक्षण किया गया, इसके उपरांत कोतवाली परिसर, थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, भोजनालय, हवालात आदि की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। शस्त्रों व आपदा उपकरणों का निरीक्षण करते हुये जवानों की वेपन/आपदा उपकरणों की हैण्डलिंग परखी गई, शस्त्रों का समय-समय पर साफ-सफाई एवं आपदा उपकरणों के संचालन का निरंतर अभ्यास करते रहने के निर्देश दिये गये। मालखाने का निरीक्षण करते हुये मालों के रख-रखाव एवं लम्बित माल मुकदमाती एवं वाहनों के निस्तारण हेतु पत्राचार कर यथोचित्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थाना कार्यालय के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर रजिस्ट्रर व पत्रावलियों को अध्यावधिक करने व उचित रख-रखाव के निर्देश दिये गये। सी0एम0 पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण एवं लम्बित विवेचनाओं का गुणदोष के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।

अंत में एस0पी0 सर् द्वारा सैनिक सम्मेलन लेकर सभी की समस्याएं सुनी गई, सभी को साफ-सुथरी वर्दी धारण कर निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी करने व जनता के साथ सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये, थाने पर आने वाले शिकायतकर्ता की शिकायत को सुनने तथा उनका सही मार्ग दर्शन करने के निर्देश दिये गये, आगामी चारधाम यात्रा के मध्यनजर सभी को सुगम व सुरक्षित यात्रा सम्पादन के लिए अपने आप को अभी से तैयार रखने, एक्टिव होकर ड्यूटी करने सम्बन्धी अन्य जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान जनक सिंह पंवार क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी, भावना कैंथोला प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, आशुलिपिक अजय कुमार, वाचक पुलिस अधीक्षक उ0नि0 कोमल सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।



