Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून जनपद: डीएम सविन बंसल के निरीक्षण से त्यूनी के राजकीय प्राथमिक...

देहरादून जनपद: डीएम सविन बंसल के निरीक्षण से त्यूनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय को मिली सौगात – स्मार्ट बोर्ड, नए कक्षा कक्ष और बाउंड्रीवॉल की स्वीकृति

आप को बता दे

मा0 सीएम के संकल्प डीएम के धरातल पर निरीक्षण से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक बढ़ने लगी सुगम जनसुविधादुर्गम क्षेत्र में पगडंडी नाप कर डीएम कर रहें, जनमानस का समाधानडीएम के निरीक्षण से निकलती सुविधाओं की बयार, अब राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी की बारी डीएम दी सौगात

मौके पर ही 3 नवीन कक्षा कक्ष निर्माण, बाउंड्रीवॉल, रसोईघर टाइल को स्वीकृति

एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश , कक्षा कक्ष को जिला योजना तथा बाउंड्री वॉल, रसोई हेतु खनन न्यास से फंड ,स्कूली बच्चों ने डीएम का किया वेलकम डीएम बोलकर स्वागत,विद्यालय को intractive smart बोर्ड, कंप्यूटर की स्वीकृति

डीएम ने दिए कक्षा में बड़ा बोर्ड लगाने तथा एलईडी बल्ब बढ़ाने के निर्देश

पुराना जर्जर भवन ध्वस्त करने के निर्देश,

देहरादून दिनांक 21मार्च 2025, (सू वि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी का निरीक्षण किया.

मा0 सीएम के संकल्प एवं डीएम के धरातल पर निरीक्षण से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक बढ़ने सुगम जनसुविधा बढ़ने लगी है, जिलाधिकारी दुर्गम क्षेत्र में पगडंडी नाप कर जनमानस की समस्या का समाधान कर रहे हैं.

डीएम के निरीक्षण से जंहा धरातल पर समस्या का समाधान हो रहा है वहीं जनमानस को सुगम सुविधा मिल रहीं हैं. इसी कड़ी में अब राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी को डीएम ने सुविधाओं की सौगत दी है.

मौके पर ही 3 नवीन कक्षा कक्ष निर्माण, बाउंड्रीवॉल, रसोईघर टाइल को स्वीकृति

मुख्य शिक्षा अधिकारी को एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश , कक्षा कक्ष को जिला योजना तथा बाउंड्री वॉल, रसोई हेतु खनन न्यास से फंड दिया है. विद्यालय को intractive smart बोर्ड, कंप्यूटर की स्वीकृति के साथ ही डीएम ने कक्षा में बड़ा बोर्ड लगाने तथा एलईडी बल्ब बढ़ाने के निर्देश दिए. साथ ही पुराना जर्जर भवन ध्वस्त करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान एसडीएम चकराता योगेश मेहर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार डूंडियाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है .

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments