Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: ऑपरेशन स्माइल की बड़ी सफलता, थाना बैजनाथ पुलिस ने बिजनौर से...

बागेश्वर: ऑपरेशन स्माइल की बड़ी सफलता, थाना बैजनाथ पुलिस ने बिजनौर से गुमशुदा युवती को किया सकुशल बरामद, गौरव मेहरा के साथ विवाह के लिए गई थी

आप को बता दे

गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल।

पुलिस का ऑपरेशन स्माइल, लोगों के उदास चेहरों पर बिखेर रहा मुस्कानl

थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा गुमशुदा युवती को किया सकुशल बरामदl

दिनांक- 20/03/2025 को वादी ग्राम सिरकोट थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर द्वारा थाना बैजनाथ में सूचना दी गई की उनकी पुत्री उम्र 21 वर्ष दिनांक 17/03/2025 से घर में बिना बताये कहीं चली गयी है तथा काफी खोज-बीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा पूर्व में निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में गठित ऑपरेशन स्माइल टीम व थाना पुलिस को सक्रिय करते हुए युवती की तलाश हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। श्री प्रताप सिंह नगरकोटी थानाध्यक्ष बैजनाथ के नेतृत्व में थाना पुलिस व स्माइल टीम द्वारा लापता युवती के परिजनों से प्राप्त विवरण के अनुसार सभी सम्भावित स्थानों में उसकी तलाश शुरू की गई तो उक्त युवती अपने मित्र गौरव मेहरा के साथ विवाह करने हेतु बिजनौर चले गयी थी जिसे सकुशल तलाश किया गया एवं स्माइल टीम द्वारा उक्त युवती एवं परिजनों की काउंसलिंग की गई एवं उसके बालिक होने के कारण दोनों के परिजनों की सहमति से युवती को गौरव मेहरा जिसके साथ वह विवाह करना चाह रही है के सुपुर्द किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments