Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसएसपी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में टारजन...

टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसएसपी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में टारजन गैंग का ₹15,000 इनामी बदमाश राकेश सिंह सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार

आप को बता दे

टिहरी कप्तान आयुष अग्रवाल, के कुशल नेतृत्व में टारजन गैंग के वांछित 15,000₹ के इनामी अभियुक्त को सोनीपत हरियाणा से किया गिरफ़्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा जनपद में इनामी अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

 जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्र में इनामी अपराधी और वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष घनसाली के नेतृत्व में CIU व थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया ।

जिनके लगातार अथक प्रयास व तकनीकी सहायता सर्विलांस से दिनांक 19.03.25 को चोरी तथा गैंगस्टर के वांछित इनामी राकेश को सोनीपत हरियाणा से गिरफ़्तार किया गया इनामी अभियुक्त द्वारा बताया कि मैं गिरफ़्तारी से बचने के लिए यहाँ सोनीपत आ गया था सोनीपत होटल में नौकरी कर रहा था ।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुझे पता था कि पुलिस बार-बार मुझे ढूंढने मेरे घर आ रही है इसलिए मैं यहाँ सोनीपत में छिपकर रह रहा था ।

जिसको घनसाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.03.2025 को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

 उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ़्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

➡ गिरफ्तार वारंटी
राकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम होल्टा थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल
➡ पुलिस टीम
Asi भास्कर सिंह
कां लक्ष्मण प्रसाद
CIU टीम
1-श्री ओमकांत भूषण प्रभारी CIU
2- SI राजेंद्र रावत
3-का0 रवींद्र नेगी
4-का0 नजाकत अली ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments