Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: मोरी पुलिस ने हिमाचल के दो युवकों को 4 पेटी अवैध...

उत्तरकाशी: मोरी पुलिस ने हिमाचल के दो युवकों को 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत कार्रवाई

आप को बता दे

4 पेटी अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हिमाचल प्रदेश निवासी 02 युवक गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 एवं त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा संदिग्ध/नशा तस्करों की लगातार निगरानी कर धर–पकड़ हेतु क्षेत्राधिकारी, कोतवाली/थाना प्रभारी, SOG एवं ANTF की टीम को एक्टिव रहते हुए चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13.03.2025 की प्रातः को चैकिंग अभियान चलाते हुए मोरी–नैटवाड़ रोड पर कृषि विभाग ऑफिस के पास से हर्ष व राहुल नाम के दो युवकों को वाहन संख्या HP63E 2705 (ALTO) से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। वाहन से 4 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई हैं।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त–
1-हर्ष रावत पुत्र बलबीर सिंह रावत निवासी ग्राम भमनाला थाना रोहडू जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र- 24 वर्ष।
2-राहुल ठाकुर पुत्र देवराज निवासी ग्राम भगवाडी थाना जागला शिमला, हिमाचल प्रदेश उम्र- 23 वर्ष

बरामद माल– 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेग हिमाचल मार्का)

पुलिस टीम–
1–अ0उ0नि0 अजीत सिंह
2–हो0गार्ड गम्भीर सिंह
3–हो0गार्ड भरत असवाल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments