Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी: चारधाम यात्रा की सुरक्षा को लेकर कैम्पटी पुलिस और परिवहन विभाग...

टिहरी: चारधाम यात्रा की सुरक्षा को लेकर कैम्पटी पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों का चालान

आप को बता दे

चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए टिहरी पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान

चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन करवाने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से टिहरी पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें कई वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

संयुक्त चेकिंग अभियान में 18 वाहनों के चालान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मार्च 2025 को थाना कैम्पटी पुलिस और परिवहन विभाग, टिहरी गढ़वाल की टीम द्वारा थाना कैम्पटी क्षेत्र में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग के मसूरी बैंड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई।

संयुक्त चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 10 वाहनों और पुलिस टीम ने 08 वाहनों का चालान किया। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707ए के अन्तर्गत सन्तूरा माता मंदिर से मसूरी बैंड यमुना पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 507 के अंतर्गत यमुना पुल से डामटा बॉर्डर उत्तरकाशी तक चारधाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और सुधार के आवश्यक निर्देश दिए गए।

संयुक्त टीम का विवरण:

थाना कैम्पटी पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 रामनरेश शर्मा
  2. अ0उ0नि0 आनंद सिंह रावत
  3. कानि0 भजनपाल सैनी
  4. कानि0 सुरेश चौहान

परिवहन विभाग टीम:

  1. टीटीओ के0के0 बिजल्वाण
  2. प्रवर्तन हे0का0 अन्तराम रावत
  3. प्रवर्तन चालक विपिन सिंह

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments