Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: मानसिक रोगियों के लिए राफेल सेंटर का निरीक्षण, सचिव सीमा डुंगराकोटी...

देहरादून: मानसिक रोगियों के लिए राफेल सेंटर का निरीक्षण, सचिव सीमा डुंगराकोटी और अधीक्षिका लता चमोली ने दी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

आप को बता दे

 देहरादून में मानसिक रोगियों के लिए संस्था ने शुरू की नई सुविधाएँ

देहरादून में मानसिक रोगियों के लिए संस्था की सुविधाएँ निशुल्क उपलब्ध, नई उम्मीद की किरण

 आजकल की दुनिया में मानसिक रोग एक गंभीर समस्या बन गई है, जिसके कारण बच्चे और बुजुर्ग दोनों को अपनी दिनचर्या में बदलाव आने में मुश्किल हो रही है। इस समस्या को समझते हुए, देहरादून में एक नई पहल के तहत संस्था ने मानसिक रोगियों के लिए सुविधाएँ प्रदान करने का निर्णय लिया है।

 संस्था के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून, सीमा डुंगराकोटी द्वारा आज राफेल सेंटर, डालनवाला में संस्था का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संस्था की अधीक्षिका लता चमोली ने संस्था की संपूर्ण जानकारी दी, जिसमें उन्होंने मानसिक रोगियों के लिए प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा, संस्था की सीईओ, प्रियो लाल से भी मुलाकात की गई और संस्था के मेडिकल डायरेक्टर, श्री अनूप कुमार डिमरी से भी मानसिक रोगियों के लिए चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।

:निरीक्षण के दौरान, संस्था ने हॉस्टल, फिजियोथैरिपी कक्ष, रिसोर्स रूम, क्लासेज आदि का भी निरीक्षण किया और मानसिक रोगियों को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से उनके साथ सम्मिलित होने का मौका दिया। सचिव द्वारा संस्था की अधीक्षिका को उचित दिशा निर्देश दिया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। अंत में, संस्था को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया जिससे मानसिक रोगियों की हर संभव सहायता की जा सके।

 इस सफल निरीक्षण के बाद, संस्था ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून से निशुल्क सहायता और नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई और मानसिक रोगियों हेतु गठित कमेटी के सदस्यों की सूचना चस्पा की गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments