आप को बता दे
डीएम देहरादून ने किया विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित
शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई गतिमान
देहरादून: आजकल शस्त्रों के प्रयोग से समाज में बढ़ती असुरक्षा की स्थिति को देखते हुए, जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल ने ग्राम नेहरूग्राम, जनपद देहरादून के निवासी विधायक उमेश कुमार के शस्त्र लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य शस्त्रों के अनधिकृत उपयोग से जनहित में हो रही संकट को रोकना और समाज को सुरक्षित रखना है।
ज्ञात है कि विधायक उमेश कुमार के खिलाफ थाना सिविल लाइन कोतवाली, रूडकी, हरिद्वार में फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत है।



