आप को बता दे
पौड़ी के दो पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से सम्मानि
विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित हुए पौड़ी के दो पुलिस अधिकारी
उत्तराखंड शासन और पुलिस महानिदेशक की ओर से गणतंत्र दिवस 2025 पर विशिष्ट सेवाओं के लिए “राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक” और “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।

जानकारी के अनुसार, जनपद पौड़ी से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस दीपक पंवार को विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रद्युम्मन नेगी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ प्रदान की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सराहना की
पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने दोनों सम्मानित पुलिस कर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों अधिकारियों को भविष्य में भी इसी तरह से कर्तव्य निष्ठा और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की प्रेरणा दी।
समस्त पुलिस परिवार ने दी बधाई
पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से पदक प्राप्त करने वाले दोनों अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। ये सम्मान पुलिस कर्मियों की निष्ठा, कड़ी मेहनत और सेवा भाव का प्रमाण है।



