आप को बता दे
टिहरी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
टिहरी गढ़वाल, 26 जनवरी: जनपद टिहरी में 76वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन चंबा क्वाटरगार्ड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस भारत के संविधान लागू होने का दिन है। इस दिन देशवासियों ने लोकतंत्र की भावना को मजबूत करने और देश की एकता एवं अखंडता की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस लाइन में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के बाद टिहरी पुलिस द्वारा बौराड़ी स्थित प्रतापनगर इंटर कॉलेज में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न मार्चपास्ट और परेड का प्रदर्शन किया।
अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी ने पुलिस कार्यालय में और जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
सम्मानित पुलिस कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और लगन से जनपद की शांति और सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।




