Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचम्पावत: आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई, दुकान में अवैध रुप से...

चम्पावत: आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई, दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाने तथा कब्जे से 26 पव्वे तथा 01 बोतल अवैध देशी शराब बरामद ,1 गिरफ्तार

आप को बता दे

जनपद चम्पावत:

जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम मे कस्बा चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाने तथा कब्जे से 26 पव्वे तथा 01 बोतल अवैध देशी शराब बरामद होने पर 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक  जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्रधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल संपन्न कराये जाने के क्रम में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के नियमानुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में आज दिनांक- 31/12/2024 को जनपद चंपावत के कस्बा चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त खीमानन्द जोशी पुत्र स्व 0 ईश्वरी दत्त जोशी उम्र 32 वर्ष निवासी बाजार चम्पावत को अपनी दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने तथा लोगों को शराब पिलाने एवं कब्जे से 20 पव्वे तथा 01 बोतल अवैध देशी शराब तथा 06 पव्वे अवैध अग्रेंजी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली चम्पावत में मुकदमा FIR no62/2024 अन्तर्गत धारा 21/60 संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

-:पुलिस टीम –
1- अ0उ0नि0 प्रदीप जोशी कोतवाली चम्पावत
2-कानि0 नवीन कुमार
3-कानि0 संजय कुमार
4-कानि0 संदीप कुमार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments