Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय शोक: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, उत्तराखंड...

राष्ट्रीय शोक: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, उत्तराखंड में 7 दिन तक आधा झुकेगा तिरंगा

आप को बता दे 

देहरादून, 27 दिसंबर 2024

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ, डॉ. मनमोहन सिंह, का 26 दिसंबर 2024 को दुखद निधन हो गया। इस अप्रत्याशित क्षति पर उत्तराखंड राज्य सरकार ने सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

उपरोक्त विषयक गृह मंत्रालय, भारत सरकार के वायरलेस के माध्यम से प्रेषित पत्र संख्या-3/2/2024-Public, दिनांक 26.12.2024 के अनुपालन में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि डा० मनमोहन सिंह, मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत सरकार के निधन पर दिनांक 26.12.2024 से दिनांक 01.01.2025 (दोनों दिवसों को जोड़कर) सात दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस अवधि के दौरान उत्तराखण्ड राज्य में जहाँ राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते हैं, वहाँ राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगें। राष्ट्रीय शोक के दिवसों में कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रेषित निर्देश के अनुसार, 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राज्य भर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है।

डॉ. मनमोहन सिंह, अपने कार्यकाल में भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर सशक्त रूप से स्थापित करने वाले नेता, के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। उत्तराखंड के सभी प्रमुख स्थानों पर झंडा आधा झुका रहेगा और सरकार ने लोगों से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने की अपील की है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments