Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून जनपद में नववर्ष और बर्फबारी के मद्देनज़र एसपी रेनू लोहानी ने...

देहरादून जनपद में नववर्ष और बर्फबारी के मद्देनज़र एसपी रेनू लोहानी ने कालसी बॉर्डर पर पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा निर्देश

आप को बता दे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पर्यटकों की सुरक्षित एव सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु एसपी देहात स्वयं बॉर्डर पर

बर्फबारी के दृष्टिगत चकराता आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत कालसी बार्डर पर पुलिस पिकेट को चेक कर थाना प्रभारी सहित ड्यूटीरत पुलिस बल को किया ब्रीफ़।

आगामी नव वर्ष तथा जनपद के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी के चलते भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना के चलते पर्यटकों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु प्रभावी रात्रि गश्त/ चेकिंग ड्यूटी हेतु लगाकर फोर्स को ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक : 27-12-24 को पुलिस अधीक्षक देहात श्रीमती रेनू लोहानी द्वारा कालसी बॉर्डर पर लगी पुलिस पिकेट पर ड्यूटीरत कर्मचारियों को चेक करते हुए उन्हें व थाना प्रभारी को ब्रीफ़ किया गया।
साथ ही ड्यूटी के सम्बंध में आवश्यक निर्देश देते हुए उन्हें पूरी मुस्तैदी एव कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments