Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि मिशन पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश और...

देहरादून: मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि मिशन पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश और प्रेमनगर में चरस-गांजा तस्करी में 3 गिरफ्तार, 1 किशोर संरक्षण में

आप को बता दे

अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी

अलग-अलग थाना क्षेत्रो में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में,

 

अभियुक्तो के कब्जे से 515 ग्राम अवैध चरस व 01 किलो 500 ग्राम गांजा हुआ बरामद।

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग फ्री देवभूमि: 2025 के विजन को सार्थक सिद्ध करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सभी थाना क्षेत्रा में लगातार सघन चैकिंग तथा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही निम्मवत हैः-

1- कोतवाली ऋषिकेश
दिनांक 26.12.2024 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा मंसा देवी फाटक से आगे बाईपास रोड ऋषिकेश के पास आकास्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामअवतार पुत्र श्री महेश्वरी साहनी को 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम/पता अभियुक्त
रामअवतार पुत्र  महेश्वरी साहनी निवासी-गुर्जर बस्ती अमितग्राम थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 47 वर्ष

बरामदगी
01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम
(1)- उ0नि0 ओमवीर सिंह
(2)- हे0का0 अमित राणा
(3)- हे0कानि0 नरेन्द्र सिंह
(4)- कानि0 शेखर सैनी

2- थाना प्रेमनगर

दिनांक 27.12.2024 को यूपीईएस रोड के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान 03 लोग बिना हेलमेट के एक स्कूटी पर आते दिखाई दिए जिनको रुकवाकर उनके द्वारा प्रयोग की जा रही स्कूटी को चैक किया गया तो डिग्गी के अन्दर एक पॉलिथीन में अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद हुआ। उक्त तीनो व्यक्तियों में से एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेते हुए अन्य दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के विरूद्व थाना प्रेमनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया एवं वाहन सं0-यू0के007एफएफ-3256 (एक्टिवा) को सीज किया गया।

नाम/पता अभियुक्तगण
(1)- रजनीश पुत्र श्री मुन्नालाल निवासी ई रिक्शा स्टेंड, बनियावाला, गोरखपुर चौक, थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 22 वर्ष
(2)- रोहन थलेड़ी पुत्र श्री दिनेश निवासी संजय चौबे नगर, स्मिथनगर, थाना प्रेमनगर देहरादून उम्र 18 वर्ष
(3)- एक विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में

बरामदगी-
(1)- 515 ग्राम अवैध चरस
(2)- वाहन सं0- यू0के0-07- एफ-3256 (एक्टिवा)

पुलिस टीम
1- उ0नि0 प्रवीण कुमार सैनी, चौकी प्रभारी बिधोली
2-हे०कानि0 मुकेश बंगवाल
3-कानि0 मनोज कुमार
4-कानि0 संदीप गुसाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments