Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में 'मिशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी करने वालों पर कार्रवाई,...

पिथौरागढ़ में ‘मिशन मर्यादा’: सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी करने वालों पर कार्रवाई, 6 लोगों के चालान, 3000 जुर्माना

आप को बता दे

मिशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई।

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 6 लोगों के किये 3 हजार के चालान

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से ‘मिशन मर्यादा’ के तहत प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ श्री मदन सिंह बिष्ट एवं उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस बल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने और शराब पीकर गंदगी फैलाने वाले 6 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन व्यक्तियों पर कुल 3000 रुपये के चालान जारी किए गए।
पुलिस प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें और कानून-व्यवस्था का पालन करें। ‘मिशन मर्यादा’ के तहत भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
पिथौरागढ़ पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है ताकि हमारा शहर स्वच्छ, सुंदर और मर्यादित बना रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments