आप को बता दे
जिलाधिकारी बागेश्वर ने कोतवाली बागेश्वर का किया औचक निरीक्षण,जांची व्यवस्थायें, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

आज दिनांकः 27-12-2024 को आशीष भटगांई जिलाधिकारी बागेश्वर द्वारा कोतवाली बागेश्वर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया व महिला हैल्प डैस्क, महिला हैल्प लाइन का निरीक्षण किया गया और थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये गये साथ ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए। बाल मित्र कक्ष का निरीक्षण किया तथा खोया-पाया व गुमशुदा संबंधी जानकारी ली तथा वहां बच्चों के लिए खेल सामग्री व मनोरंजन सामग्री के साथ ही शुद्ध पेयजल आदि सुविधाओं को बारे में जानकारी ली गई। आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि उपकरणों को हमेशा क्रियाशील अवस्था में रखा जाय।
शहर में यातायात व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों की निरंतर निगरानी रखी जाए। आवश्यक हो तो सीसीटीवी कैमरों की संख्या बड़ाई जाए।
इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना इकाई का निरीक्षण किया एवं जीर्ण शीर्ण पुराने भवनों के साथ ही आवासीय भवनों के मरम्मतीकरण के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक, कैलाश नेगी, LIU निरीक्षक विजय मठपाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।



