Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 413 युवाओं पर पुलिस की...

देहरादून: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 413 युवाओं पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, परिजनों से की काउंसलिंग

आप को बता दे

विगत 02 दिनों में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 413 युवाओं के विरुद्ध दून पुलिस ने की चालानी कार्यवाही
सभी 413 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत 02 दिनों में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 174, रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 08, ड्रंक एंड ड्राइव में 10, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 02 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 219 कुल 413 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
 इस दौरान सभी 413 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments