Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंदेहरादून: एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस का अभियान, 207 युवाओं पर...

देहरादून: एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस का अभियान, 207 युवाओं पर यातायात उल्लंघन में कार्रवाई, परिजनों से की जागरूकता वार्ता

आप को बता दे

यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 207 युवाओं के विरुद्ध दून पुलिस ने की चालानी कार्यवाही
सभी 207 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित
ड्रंक एंड ड्राइव में 09 तथा रैश ड्राइविंग में 04 वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्यवाही
आगामी विंटर कार्निवाल, क्रिसमस पर्व तथा New Year के दृष्टिगत एस एस पी दून के निर्देशन में अभियान लगातार जारी।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक : 21-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 86, रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 04, ड्रंक एंड ड्राइव में 09, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 01 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 107 कुल 207 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
 इस दौरान सभी 207 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
आगामी विंटर कार्निवाल, क्रिसमस पर्व तथा New Year के दृष्टिगत एस एस पी दून के निर्देशन में अभियान लगातार जारी रहेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments