Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: संदिग्धों पर शिकंजा, पुलिस ने रिजॉर्ट, होटल और सार्वजनिक स्थलों पर...

पौड़ी: संदिग्धों पर शिकंजा, पुलिस ने रिजॉर्ट, होटल और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान किया तेज

आप को बता 

पौड़ी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के साथ साथ रिजॉर्ट, होटल, धर्मशालाओं व ढाबों की लगातार की जा रही सघन चैकिंग।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी  लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बैरियर,रिजॉर्ट, होटल, ढाबा, बस अड्डों व अन्य सार्वजनिक भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सघन चैकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने के साथ साथ सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में अधीनस्थ क्षेत्राधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा निर्गत निर्देशों का पालन करते हुये अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सभी रिजॉर्ट्स, होटल, ढाबों, रेस्टोरेन्टों, धर्मशालाओं, बस अड्डो आदि की प्रभावी चैकिंग की जा रही है तथा प्रत्येक चेक पोस्ट पर स्थापित बैरियरों पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग की कार्यवाही भी की जा रही है।पौड़ी पुलिस का यह अभियान अनवरत जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments