Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: सरिता डोबाल ने संभाली 19वीं पहली महिला पुलिस अधीक्षक के रूप...

उत्तरकाशी: सरिता डोबाल ने संभाली 19वीं पहली महिला पुलिस अधीक्षक के रूप में कमान, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा पर फोकस

आप को बता दे

उत्तरकाशी में पहली महिला पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान

उत्तरकाशी पुलिस व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए सरिता डोबाल ने आज, 30 नवंबर 2024, को पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला। वह उत्तरकाशी की 19वीं और राज्य गठन के बाद पहली महिला पुलिस अधीक्षक बनी हैं।

कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद, पुलिस कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधन का फीडबैक लिया गया।

सरिता डोबाल ने बताया कि उनकी प्राथमिकता जनसुरक्षा को मजबूत करना, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना, साइबर अपराध पर नियंत्रण और नशे के कारोबार पर लगाम लगाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उत्तरकाशी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments