आप को बता दे
शराब तस्करी में संलिप्त 04 नेपाली महिलाओं को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान 04 नेपाली महिलाओं के कब्जे से 14 बोतल व 84 हाफ अवैध शराब की बरामदगी कर थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार हुई महिला अभियुक्तों का विवरण
1. बसन्ती देवी, पत्नी दीपेन्द्र बहादुर, निवासी चुल्ली, तिलागुफा, जिला कालीकोट नेपाल। हाल निवास सीतापुर, सोनप्रयाग।
2. अंजना देवी, पत्नी वीरेंद्र बहादुर, निवासी खांडाचक्र, जिला कालीकोट नेपाल। हाल निवास सीतापुर, सोनप्रयाग।
3. अनीता देवी, पत्नी रतन सिंह, ग्राम मानमा, जिला कालीकोट, नेपाल। हाल निवास सोनप्रयाग।
4. सुनीता, पत्नी दिपेन्द्र शाही, निवासी ग्राम छिन्चू, जिला सूरखेथ, नेपाल। हाल निवास गौरीकुण्ड।



