Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग: आगामी केदारनाथ उपचुनाव को निर्भीक और भयमुक्त बनाने के लिए अगस्त्यमुनि...

रुद्रप्रयाग: आगामी केदारनाथ उपचुनाव को निर्भीक और भयमुक्त बनाने के लिए अगस्त्यमुनि में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

आप को बता दे

रुद्रप्रयाग पुलिस ने अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैगमार्च निकालकर निर्भीक व भयमुक्त उपचुनाव का दिया संदेश

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे के दिशा-निर्देशन में आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने एवं मतदाताओं के समक्ष भयमुक्त वातावरण तैयार करने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य तथा जनता को बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग अमित कुमार के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स (आई.टी.बी.पी.) के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अगस्त्यमुनि तथा कस्बा विजयनगर में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस से आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान किसी राजनैतिक पार्टी के दबाव में आये बिना, अधिक से अधिक एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई तथा जनता को पारदर्शी, भयमुक्त उपचुनाव तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

आयोजित हुए फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग अमित कुमार, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान सहित पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारीगण व जवान तथा थाना अगस्त्यमुनि का पुलिस बल मौजूद रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments