आप को बता दे
जनपद चम्पावत को नशामुक्त आदर्श चम्पावत बनाने के सपनो को साकार करती पुलिस
जनपद चम्पावत को नशामुक्त बनाये जाने के सपनों को साकार करने के क्रम में जनपद चम्पावत में अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद में नशा तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में जपनद चम्पावत पुलिस द्वारा नशामुक्त चम्पावत के क्रम में नशा तस्करों के विरूद्ध कमरतोड़ कार्यवाही करते हुए वर्ष 2024 में अबतक नशा तस्करो के विरूद्ध निम्नवत प्रभावी कार्यवाही करते हुए 56 अभियोगों में 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से-
01- 03 करोड 84 लाख कीमत की 1.280.996 किलोग्राम स्मैक बरामद की गयी।
02- 60 लाख लगभग रू0 की 60.519 किलोग्राम चरस बरामद की गयी।
03- 2.38 लाख रू0 की 9.555 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
04- 4 लाख रू0 लगभग की 1.300 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया।
05- 33 हजार 600 रू0 लगभग के 840 नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये है।
06- 333 नाली अवैध भांग की खेती का विनिष्टिकरण करते हुए लोगो को भांग की खेती नही करने हेतु प्रेरित किया गया।
नशा तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ –साथ जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा जनजागरूकता गोष्ठी के माध्यम से स्कूल-कालेजों, स्थानीय बाजारो, गांवो-कस्बों, नगरों आदि मे जाकर स्कूली छात्र-छात्राओ, स्थानीय लोगों, युवाओं को नशे से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन करते हुए भी युवाओ तथा लोगो को नशे से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है।



