आप को बता दे
दुकान की आड में शराब बेचने वाले को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब पीकर मदहोश होकर वाहन चलाने वालो पर पुलिस की शख्त कार्रवाई

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने निम्न कार्रवाई की हैः-
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब बेचने/परोसने पर दुकान संचालक हयात सिंह पुत्र हजार सिंह निवासी बसाडी जमराडी , थाना कोतवाली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
2. यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन तलाने वाले एक अभियुक्त के विरूद्ध कार्यवाई करते हुए वाहन सीज किया।
3. थानाध्यक्ष थल अम्बी राम आर्या व थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती के निर्देशन में पुलिस टीम ने शराब पीकर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले अभियुक्तो प्रवीन कुमार पुत्र ललित राम व अजय कोहली पुत्र पूरन राम के विरूद्ध त्वरित कार्यवाई करते हुए वाहन सीज किया।
अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 137 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है।



