आप को बता दे
पुलिस चौकी धौन्तरी के नवनियुक्त प्रभारी ASI प्रमोद उनियाल द्वारा आज स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में क्षेत्र की कानून, शान्ति, यातायात व्यवस्था, अवैध नशे/मादक पदार्थो की रोकथाम, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराधो तथा अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की गई। उनके द्वारा सभी को एक बेहतर तथा प्रभावी पुलिस एवं कानून व्यवस्था का भरोसा दिया। सभी गणमान्य लोगों से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।




