Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस ने दो मुख्य...

उत्तरकाशी: निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को धरासू से दबोचा

आप को बता दे

धोखाधड़ी के प्रकरण में धरासू पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
निवेश के नाम पर की एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में जनवृद्धि परिवार निधि लिमिटेड शाखा, सूलीठांग के निदेशक रमेश चन्द्र नौटियाल, आयुषी गोयल, सुरेश चन्द्र नौटियाल एवं कर्मचारी नरेन्द्र सिंह पंवार, मनोज सिंह रावत के द्वारा विभिन्न ग्राहकों से अपनी शाखा में DDS/MIS/FD/RD धनराशि निवेश करवाकर परिपक्व होने पर पैसे वापस न कर धोखाधड़ी की गयी थी, जिस संबंध में पीडित की तहरीर के आधार पर मई 2024 में पुलिस द्वारा थाना धरासू में रमेश चन्द्र नौटियाल आदि पर धारा 420 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के संज्ञान मे आते ही उनके द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू को साक्ष्य एकत्रित कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये गये।
प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान जांच में पाया गया कि जनवृद्धि परिवार निधि लिमिटेड शाखा सूलीठांग के निदेशक 1-रमेश चन्द्र नौटियाल 2-आयुषी गोयल 3-सुरेश चन्द्र नौटियाल द्वारा विभिन्न ग्राहकों से धनराशि DDS/MIS/FD/RD में निवेश करवाकर करीब एक करोड से अधिक धनराशि की धोखाधडी की गयी है। साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 3/21 BUDS Act 2019 एवं धारा 3 UPID Act 2005 की बढोतरी की गयी।
आज 07.11.2024 को धरासू पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के उक्त प्रकरण में दो मुख्य आरोपियों रमेश व सुरेश को धरासू बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त गण

1- रमेश चन्द्र नौटियाल पुत्र श्री नीलाम्बर दत्त नौटियाल निवासी ग्राम गुलाडी थाना बडकोट जनपद उत्तरकाशी उम्र-55 वर्ष।
2- सुरेश चन्द्र नौटियाल पुत्र श्री जमुना प्रसाद नौटियाल निवासी उपरोक्त उम्र-48 वर्ष।

पुलिस टीम
1– व0उ0नि0 श्री अनूप सिंह नयाल
2– अ.उ.नि. श्री शंकर सिंह
3– हे0कानि0 कमल नेगी
4– हे0कानि0 नीरज गुलेरिया
5–कानि0 राकेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments